मुंगेली – भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में जिला भाजपा की नई टीम की घोषणा की गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति सूची जारी की।
जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने बताया कि संगठन विस्तार के तहत कुल 6 जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें सुनील पाठक, दिनेश साहू, रामेश्वर बंजारे, हरिशंकर वर्मा, श्रीमती चंद्रकली पात्रे और श्रीमती नंदनी साहू शामिल हैं।

जिला भाजपा महामंत्री के रूप में गुरमीत सलूजा को पुनः जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सरगांव मंडल के पूर्व अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर को भी जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इसी तरह 6 जिला मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें मानस सिंह बैस, प्रदीप मिश्रा, रिंकू सिंह ठाकुर, श्रीमती समुंद सिन्द्राम, श्रीमती पायल विश्वकर्मा और श्रीमती पूर्णिमा ध्रुव शामिल हैं। जिला भाजपा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सेतगंगा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सोम वैष्णव को सौंपी गई है। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष भागीरथी यादव और मिट्ठूलाल को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। कार्यालय मंत्री का दायित्व एक बार फिर कोटूमल दादवानी संभालेंगे।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव, बिल्हा-पथरिया विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले तथा पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने संगठन को और अधिक सक्रिय करने की बात कही।
घोषणा के बाद सभी 11 मंडलों के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए नई टीम को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
