मुंगेली // नगर के हृदय स्थल पुराने बस स्टैंड स्थित श्री परशुराम जी चौक में स्थापित भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण 19 नवंबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रद्धेय झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित है। प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के करकमलों द्वारा पहले हाफ में संपन्न होगा।

सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली के प्रयास, विधायक पुन्नूलाल मोहले की पहल तथा तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश पाठक के प्रस्ताव के आधार पर प्रतिमा स्थापना एवं परिसर सौंदर्यीकरण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी।
कार्यक्रम की तैयारी में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सीएमओ, नगरपालिका स्टाफ तथा सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
मुख्य कार्यक्रम आगर खेल परिसर, मुंगेली में आयोजित होगा, जहां अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।