बछेरा स्कूल में आधार कार्ड अपग्रेडेशन शिविर आयोजित

मुंगेली, 09 मार्च 2026। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा में आधार कार्ड अपग्रेडेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का लक्ष्य लगभग 52 आधार कार्ड अपग्रेडेशन का रखा गया था।

शिविर के तहत शासकीय प्राथमिक शाला बछेरा के 17, चाणक्य शिशु मंदिर बछेरा के 34, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भटगांव के 07 और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बछेरा के 02 आधार कार्ड का अपग्रेडेशन किया गया।

आधार कार्ड अपग्रेडेशन का कार्य आधार ऑपरेटर कमल दास मानिकपुरी (बागबुडवा) द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान संकुल प्रभारी उत्तरा कुमार अनंत, संकुल समन्वयक महेंद्र ठाकुर, प्रधान पाठक जागेश्वर साहू, प्रधान पाठक राजकुमार साहू, शिक्षक लक्ष्मी कांत जड़ेजा, विनोद कुमार साहू, त्रिलोकी साहू, राजेश चतुर्वेदी सहित सभी शिक्षकों ने सहयोग किया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *