बलरामपुर, 21 नवंबर 2025:
जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के निर्देशों के बाद राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम सिंगचौरा स्थित महान नदी में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाए जाने पर एक टीपर वाहन जब्त कर लिया। कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में की गई।
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने हाल ही में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद राजस्व टीम लगातार निगरानी करते हुए अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है।

संयुक्त टीम की कार्रवाई
संयुक्त टीम में तहसीलदार कावेरी मुखर्जी, पटवारी और अन्य राजस्व कर्मचारी मौजूद थे। टीम ने मौके पर अवैध उत्खनन के प्रमाण मिलने पर वाहन को तत्काल जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।