बलरामपुर, 06 दिसंबर 2025/ जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग को अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के लिए कहा गया है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा के मार्गदर्शन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जमाई के लोदी नदी क्षेत्र में दबिश दी। टीम को जानकारी मिली थी कि यहां रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। मौके पर जांच के दौरान तीन ट्रैक्टर रेत से भरे हुए पाए गए, जिन्हें जब्त कर बसंतपुर थाना के सुपुर्द किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।