अवैध रेत उत्खनन पर दो ट्रैक्टर वाहन जब्त

बलरामपुर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के तहत राजस्व टीम द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर नीरनिधि नन्देहा के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

टीम द्वारा ग्राम कैलाशपुर स्थित मोरान नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया।

जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर वाहनों को आगे की कार्रवाई हेतु चौकी वाड्रफनगर को सुपुर्द किया गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *