अवैध मदिरा पर गैरजमानती कार्रवाई

मुंगेली, 03 मार्च 2026। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन छापामार अभियान चलाया जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए संभावित अवैध मदिरा संग्रहण पर रोक लगाने के लिए पिछले एक सप्ताह से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर दो प्रकरण दर्ज किए। विकासखंड पथरिया के ग्राम चंदली में निर्मल बंजारे से 16 पाव ड्यूटी पैड मदिरा जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

ग्राम खैरझिटी निवासी विरेन्द्र बंजारे के पास से 9.500 लीटर हाथ भट्ठी आसवित महुआ मदिरा जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैरजमानती प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

04 मार्च को होली पर्व के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित है। अवैध मदिरा के भंडारण और विक्रय की आशंका को देखते हुए सतत निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा और होली के दिन भी टीम क्षेत्र भ्रमण करेगी। अन्य राज्यों की मदिरा के संबंध में होटल और ढाबों की औचक जांच की जा रही है।

कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक उम्मी रूमा, अमित शाह, जयसिंह सहित विभागीय अमला शामिल रहा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *