अवैध ईंट भट्ठे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई1 लाख कच्ची ईंटें और 25 टन कोयला जब्त,

बलरामपुर, 03 मार्च 2026।
जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विकासखंड शंकरगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 1 लाख अवैध कच्ची ईंटें और 25 टन कोयला जब्त किया है।

कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शंकरगढ़ श्री विवेक अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में राजस्व, खनिज एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान पाया गया कि मथुरा राम की निजी भूमि पर खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन कर ईंट निर्माण किया जा रहा था। साथ ही ईंटों को पकाने के लिए 25 टन कोयले का उपयोग भी किया जा रहा था। उक्त गतिविधियां बिना वैध दस्तावेज और सक्षम अनुमति के संचालित की जा रही थीं।

प्रशासन ने अवैध संचालन के तहत कच्ची ईंटों एवं कोयले को जब्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं ईंट भट्ठों के संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *