अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई

बलरामपुर। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलरामपुर क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया है, जिसमें 50 बोरी धान लोड था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध धान परिवहन की सूचना मिलते ही बलरामपुर एसडीएम श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में तहसीलदार श्री रवि भोजवानी एवं राजस्व विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर टीम ने पिकअप वाहन की जांच की, जिसमें बिना वैध दस्तावेजों के धान परिवहन किया जा रहा था।



बिना दस्तावेजों के किया जा रहा था परिवहन

जांच के दौरान पिकअप में लगभग 50 बोरी धान पाए गए। संबंधित व्यक्ति धान के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने धान को कब्जे में लेकर पिकअप वाहन को बलरामपुर थाना के सुपुर्द कर दिया।

आगे भी जारी रहेगी सख्ती

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि धान खरीदी सीजन के दौरान जिले में अवैध परिवहन और भंडारण पर हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। चेक पोस्टों पर निगरानी को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *