अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 150 कट्टी जब्त

मुंगेली, 08 जनवरी 2026// जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम चन्द्रखुरी, नारायणपुर चौक पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

कार्रवाई तहसीलदार अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्री एवं थाना प्रभारी सरगांव संतोष शर्मा के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 07 सीए 4923 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में वाहन से 150 कट्टी धान का अवैध परिवहन पाया गया। वाहन चालक की पहचान सत्यवान दास मानिकपुरी, निवासी भाटापारा के रूप में हुई, जबकि परिवहन किया जा रहा धान किसान समारू यादव, निवासी दामापुर से संबंधित पाया गया।

प्रकरण में नियमानुसार धान सहित वाहन को जब्त कर थाना सरगांव को सुपुर्द किया गया है। एसडीएम रेखा चंद्रा ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *