मुंगेली, 16 अगस्त 2025/ भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुंगेली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक मोहले ने सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम स्थित अटल परिसर पहुंचकर बाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय के अटल परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बाजपेयी जी के देशहित में किए गए योगदान और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया गया। विधायक मोहले ने कहा कि बाजपेयी जी के आदर्श और कार्य आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल, विनय पाण्डेय, सुनील पाठक, सौरभ बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
