अरुण साव पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा का पुतला दहन

मुंगेली।
लोरमी विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आए। भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम जी चौक, पुराना बस स्टैंड मुंगेली में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।



इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव न केवल मुंगेली बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव हैं और उनके प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी को भाजपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग भी की।



पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, विनय पाण्डेय, किशोरीलाल केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, कोटूमल दादवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमितेश आर्य सहित आसिफ खोखर, यश गुप्ता, राकेश साहू, करण सिंह, विजय यादव, डोमन दीक्षित, विजेन्द्र देवांगन (राजू), सत्तू सिंह, चित्रकांत सिंह, वासु देवांगन, होरी सोनकर, सचिन यादव, सरस्वती सोनी, श्वेता सोनी, रितिमालाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *