मुंगेली, 13 मार्च 2026। शिक्षा विभाग के अंतर्गत मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच पूर्ण कर ली गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए कुल 07 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए थे, जिनके अभिलेखों का परीक्षण किया जा चुका है।

परीक्षित आवेदनों में विश्वास मरावी पिता स्व. रामबिहारी मरावी, गोपाल सिंह ध्रुव पत्नी स्व. तिलोचनी मरावी, रोशन ध्रुव पिता स्व. रामभरोस ध्रुव, इंद्रजीत बंजारे माता स्व. उर्मिला भास्कर, सुरेखा राठौर पति स्व. अजय कुमार राठौर, प्रियंशी लाल माता स्व. अंशुमाला लाल तथा हितेश कुमार बघेल पिता स्व. मोहर सिंह बघेल शामिल हैं। सभी आवेदकों ने अपने स्वर्गीय परिजनों के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।
इस संबंध में किसी को दावा या आपत्ति हो तो वे 10 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मुंगेली में प्रमाण सहित अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।