अनुकम्पा नियुक्ति और डीए वृद्धि को मंजूरी

रायपुर, 19 जून 2025 —
छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) की 95वीं संचालक मंडल बैठक आज नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने की।

बैठक में कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे अहम निर्णय रहा — अनुकम्पा नियुक्ति का। वर्षों से लंबित इस विषय पर संवेदनशील रुख अपनाते हुए निगम के 5 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इससे संबंधित परिवारों को आर्थिक स्थायित्व और राहत मिलेगी।

इसके अतिरिक्त बैठक में वर्ष 2022-23 के वित्तीय लेखों का अंतिमीकरण कर उन्हें अनुमोदित किया गया, साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निगम का बजट भी पारित किया गया।

एक और बड़ा निर्णय निगम कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि का रहा, जिसकी घोषणा मार्च 2025 से लागू की गई है। इस फैसले से कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है और उन्होंने संचालक मंडल व अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव के प्रति आभार जताया।


English Tags:

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *