अंजोर विजन 2047 पर शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा

रायपुर, 29 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत शिक्षा विभाग के लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में वर्ष 2030 तक लघु अवधि, 2035 तक मध्य अवधि और 2047 तक दीर्घकालीन लक्ष्यों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाकर त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


विकसित भारत 2047 के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ का विजन

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ भी ‘अंजोर विजन’ के माध्यम से दीर्घकालिक विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है, क्योंकि दक्ष, कुशल और स्मार्ट बच्चे ही भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।


गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में शिक्षकों की संख्या राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार, नवाचार, अधोसंरचना और दक्षता वृद्धि से जुड़े लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *