मुंगेली। गुरु अमर दास मेमोरियल ट्रस्ट अमर टापू धाम मुंगेली का बैंक खाता इंडियन ओवरसीज बैंक में खोला गया। इस खाते में दान एवं सहयोग हेतु बारकोड स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोक सांस्कृतिक खेल एवं मानव कल्याण समिति पंथी पार्टी भटगांव, जिला मुंगेली के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत जड़ेजा और उनकी टीम ने मनमोहक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया।
पूरे छत्तीसगढ़ में दान और सहयोग के लिए लोगों को पंथी नृत्य के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। लक्ष्मी कांत जड़ेजा ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और समाज को मंदिर स्थापना जैसे पुण्य कार्य में सहयोग हेतु प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की और सप्रेम भेंट भी दिया।

पंथी नृत्य देखकर मुख्य अतिथि हुए प्रभावित
वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन ओवरसीज बैंक रायपुर गौरीशंकर नायक मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पंथी नृत्य देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और आश्चर्य जताया कि इतनी तेजी से तालमेल बैठाते हुए नृत्य और पिरामिड बनाना कलाकारों के लिए कितना कठिन होता होगा। उन्होंने हँसी-खुशी पूछा कि “आप लोग क्या खाते हैं, इतनी ऊर्जा कहाँ से आती है।” नृत्य से प्रभावित होकर उन्होंने भी पंथी कलाकारों को सप्रेम भेंट प्रदान किया।
18 दिसंबर अमर टापू मेला का न्यौता
गुरु अमर दास मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा प्रसाद बघेल ने पंथी पार्टी भटगांव को आगामी 18 दिसंबर को आयोजित होने वाले अमर टापू धाम मेले में आमंत्रित किया। उन्होंने पंथी नृत्य कार्यक्रम की सराहना की और ट्रस्ट की ओर से भी सप्रेम भेंट प्रदान किया।
भटगांव पंथी पार्टी ने किया दान
गुरु अमर दास मेमोरियल ट्रस्ट में अमर टापू धाम पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए लक्ष्मी कांत जड़ेजा ने 11,000 रुपये दान करने की घोषणा की। साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ के पंथी दलों एवं आमजन से दान और सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि
इस अवसर पर गौरीशंकर नायक (वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन ओवरसीज बैंक रायपुर), बृजेश सिंह गौतम (वरिष्ठ प्रबंधक राज्य विपणन प्रमुख), देवेंद्र कुमार जांगड़े (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यवसाय वित्त विकास निगम), राजेश लहरें (लेखाधिकारी जिला पंचायत), आर.के. गेंदले (परियोजना अधिकारी), डॉ. दुर्गा प्रसाद बघेल (अध्यक्ष गुरु अमर दास मेमोरियल ट्रस्ट), रेखचन्द कोसले (पूर्व सरपंच), शिव कुमार बंजारा (पूर्व सभापति), सुरेन्द्र पाल पात्रे (सरपंच), टेकराम टांडे, तेजवंत बर्मन (शिक्षक), दीपाली टेटे (शाखा प्रबंधक इंडियन ओवरसीज बैंक मुंगेली) सहित बैंक स्टाफ और पंथी पार्टी भटगांव के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कलाकारों में सुखचरण कोसले, नरोत्तम घृतलहरे, रामनिवास जांगड़े, घनश्याम ओगरे, अनीश ओगरे, प्रदीप ओगरे, संजय ओगरे, जीवन जोशी, सोनू चतुर्वेदी, धनलाल ओगरे, कमल कोसले, पप्पू ओगरे और बुद्धेश्वर ओगरे ने अपनी प्रस्तुति दी।