अमलडीहा स्कूल के तीन छात्रों का नवोदय चयन

पथरिया ।मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र मुंडा देवरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला अमलडीहा के तीन विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो (मुंगेली) में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में हुमेश जोल्हे, प्रिंस टोन्डे और मिथिलेश यादव शामिल हैं।
तीनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि में शिक्षक रूपेंद्र कुमार जोल्हे का विशेष योगदान बताया गया है।


विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय परिवार, संकुल केंद्र मुंडा देवरी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधान पाठक रमेश कुमार राजपूत, रूपेंद्र कुमार जोल्हे, केशव कुमार पांडेय और संकुल समन्वयक रमेश कुमार कश्यप ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *