बालोद, 12 जुलाई 2025। भारतीय वायुसेना के अग्निवीर भर्ती अभियान के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट airforce.nic.in पर पंजीयन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 25 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

योग्यता मापदंड
- शैक्षणिक योग्यता : 12वीं (गणित, भौतिकी व अंग्रेजी में 50% अंक) या इंजीनियरिंग डिप्लोमा (50% अंक सहित)।
- आयु सीमा : 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच जन्मे अविवाहित उम्मीदवार।
- शारीरिक मानक :
- ऊंचाई : पुरुष एवं महिला दोनों के लिए न्यूनतम 152 सेमी।
- सीना (पुरुष) : 77 सेमी (सामान्य), 82 सेमी (फुलाने पर)।
- दृष्टि एवं स्वास्थ्य : सामान्य दृष्टि, श्रवण क्षमता व शारीरिक रूप से स्वस्थ।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (25 सितंबर 2025)
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- चिकित्सा परीक्षण
लाभ
- 4 वर्ष की सेवा अवधि।
- मासिक वेतन व भत्ता (अग्निवीर नियमानुसार)।
- सेवानिवृत्ति पर लाभ : सेवा निधि, जीवन बीमा व कौशल प्रमाणपत्र।
अधिक जानकारी
- वायुसेना वेबसाइट : airforce.nic.in
- हेल्पलाइन : +91-7552861955 (वायुसेना), 07749-299509 (बालोद रोजगार केंद्र)।