आर्थिक नाकेबंदी को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, चक्का जाम की रणनीति तय

मुंगेली, 20 जुलाई 2025 —
आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम आंदोलन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मुंगेली में कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।



जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर यह आंदोलन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर की जा रही कथित द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों के दबाव में ईडी कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से कार्य कर रही है।

घनश्याम वर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से गीधा बायपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 130A पर आर्थिक नाकेबंदी के तहत चक्का जाम किया जाएगा। आंदोलन के दौरान एम्बुलेंस और स्कूल बसों को जाम से मुक्त रखा जाएगा, ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो।

इस अवसर पर बैठक में अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय, श्याम जायसवाल, हेमेंद्र गोस्वामी, दिलीप बंजारा, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, अभिलाष सिंह, नरेश पाटले, पुरषोत्तम मार्को, राजा ठाकुर, रामचंद्र साहू, लोक राम साहू, उर्मिला यादव, राजेश छेदहिया, उमेश सोनी, स्माइल, मेमन, नवनीत शुक्ला सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, ब्लॉक व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल रहे।

कांग्रेस ने सभी कार्यकर्ताओं से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *