आईटीआई कोपा व्यवसाय में प्रवेश के लिए 16 से 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन


बलरामपुर(ब्यूरो संतोष कश्यप), 14 जुलाई 2025। जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) में संचालित कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) व्यवसाय में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई से प्रारंभ होने जा रही है।

संस्था प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक आवेदन पोर्टल cgiti.admission.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वयं या किसी भी लोक सेवा केंद्र अथवा चॉइस सेंटर के माध्यम से किया जा सकता है।

प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्था में उपस्थित होकर संपर्क कर सकते हैं।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *