कार्यालय पुलिस अधीक्षक मुंगेली, जिला मुंगेली
प्रेस नोट | दिनांक: 31.05.2025
पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में जिले की पुलिस व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। उन्होंने अपराध नियंत्रण, यातायात, पुलिस कल्याण और अनुशासन सहित कुल 43 बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उन्होंने अनुशासन निर्माण के लिए नियमित परेड, नवीन कानूनों का प्रशिक्षण और कड़ाई से पालन, केसों का समयसीमा में निराकरण, तथा डिजिटल पोर्टल्स जैसे ई-साक्ष्य, सीसीटीएनएस, साइबर पोर्टल आदि के प्रभावी उपयोग पर बल दिया।
महिला अपराधों के निराकरण के लिए 60 दिवस की समयसीमा तय करते हुए उल्लंघन पर संबंधित विवेचकों के विरुद्ध दंड की बात कही गई। नारकोटिक्स मामलों में इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही के निर्देश दिए। अपराधों के शीघ्र निराकरण, गुण्डा-बदमाशों की निगरानी, तथा जनशिकायतों के समाधान हेतु प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश भी दिए गए।
मिशन सिक्योर सिटी के तहत दुकानदारों व व्यापारियों को अधिकतम सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में थाना प्रभारियों व वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल का निरीक्षण अनिवार्य करने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा सहित जिले के समस्त उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
