आदि कर्मयोगी अभियान से 35 आदिवासी ग्राम हुए लाभान्वित

मुंगेली, 04 अक्टूबर 2025 // जिले के 35 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से लाभान्वित करने के उद्देश्य से आदि कर्मयोगी अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन और कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।



अभियान के अंतर्गत आदि कर्मयोगी एवं सहयोगियों द्वारा प्रत्येक ग्राम में पहुँचकर विलेज एक्शन प्लान 2030 तैयार किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास की व्यवहारिक रणनीति बनाई जा सके। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित “आदि सेवा पर्व” का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही।

अभियान की प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा हेतु आज जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष से कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं विभागीय अधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रहे अभियान की प्रगति, पोर्टल प्रविष्टियों और मैदानी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

कलेक्टर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि हर पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि “आदि सेवा पर्व” के सफल आयोजन से न केवल ग्रामों में विकास की दिशा तय हुई है बल्कि आदिवासी समुदायों में शासन योजनाओं के प्रति जागरूकता और सहभागिता भी बढ़ी है।

जिले के कुल 35 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में यह अभियान संचालित किया गया — जिनमें विकासखंड मुंगेली के 01, पथरिया के 06 और लोरमी के 28 ग्राम शामिल हैं।




Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *