किसानों को मिली पंजीयन और सुधार की अतिरिक्त समय-सीमा
मुंगेली में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु धान बिक्री पंजीयन और रकबा संशोधन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। शासन द्वारा जारी इस निर्णय से उन किसानों को राहत मिली है जिनका पंजीयन अभी तक लंबित है या जिनके खातों में त्रुटियां पाई गई हैं। किसान अपनी समिति में जाकर सभी आवश्यक संशोधन और नया पंजीयन निर्धारित समय सीमा में करा सकते हैं।

लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से होगी एग्रीस्टेक पोर्टल में प्रविष्टि
दिशा-निर्देशों के अनुसार रकबा संशोधन, कैरी फारवर्ड, टोकन समस्या, खसरा नंबर अपडेट और एग्रीस्टेक पोर्टल में दर्ज संबंधी कार्य 30 नवंबर तक सभी प्राथमिक समितियों में किए जा सकेंगे। किसानों को अपने सभी खसरा नंबर लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से एग्रीस्टेक पोर्टल में दर्ज कराने होंगे। इसके बाद एग्रीस्टेक सूची और आधार कार्ड की प्रति लेकर समिति में जाकर संशोधन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
किसानों के लिए हेल्पलाइन जारी
किसानों की सुविधा के लिए एग्रीस्टेक हेल्पडेस्क का टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 तथा खाद्य विभाग का नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने भूमि खातों के सभी खसरा नंबरों का सत्यापन कर समयावधि में सुधार अवश्य करा लें।