बस्तर में हिड़मा ढेर, नक्सलवाद पर बड़ी सफलता

रायपुर, 18 नवम्बर 2025।
छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों के सफल ऑपरेशन में शीर्ष नक्सली लीडर और सीसी मेम्बर माडवी हिड़मा सहित छह नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई में निर्णायक उपलब्धि बताते हुए सुरक्षाबलों के साहस की सराहना की।


हिड़मा का अंत, बस्तर में शांति की वापसी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्षों से बस्तर में रक्तपात और दहशत का पर्याय बना हिड़मा का खात्मा “लाल आतंक पर गहरी चोट” है। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक ऑपरेशन की सफलता है, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है।

उन्होंने कहा कि बीते महीनों में सैकड़ों नक्सलियों के आत्मसमर्पण, शीर्ष कैडर की गिरफ्तारियाँ और लगातार सफल ऑपरेशन्स इस बात के संकेत हैं कि “नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है।”


केंद्रीय नेतृत्व और संयुक्त रणनीति का असर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन, शांति और विकास की नई धारा बस्तर तक पहुँचा रही है।
उन्होंने कहा कि “नियद नेल्ला नार” मॉडल, पुनर्वास नीति, नए सुरक्षा कैंप और भरोसा बहाल करने वाले कदमों ने जनविश्वास को मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य की संयुक्त रणनीति के तहत मार्च 2026 तक भारत पूर्णतः नक्सलमुक्त बन जाएगा।


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *