खाम्ही कुर्मी में पूरक पोषण माह कार्यक्रम आयोजित

मुंगेली। आंगनबाड़ी केंद्र खाम्ही कुर्मी, सेक्टर खम्हारिया में 24 सितंबर को पूरक पोषण माह 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज बंजारे के मार्गदर्शन में हुआ।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, अन्न प्राशन, नवजात शिशुओं की देखभाल और कुपोषित बच्चों को एनआरसी ले जाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ की योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महतारी वंदना योजना और नोनी सुरक्षा योजना प्रमुख रहीं।



गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को उचित पूरक पोषण आहार के बारे में बताया गया। गांव में उपलब्ध सब्जियों से संतुलित आहार लेने की जानकारी दी गई। रेडी टू ईट भोजन की गुणवत्ता और बच्चों के लिए स्तनपान के महत्व पर भी विशेष चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि छह माह तक शिशु के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है।

इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक लक्ष्मीन सोनवानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौशल्या साहू, केवरा टंडन, हेमिन साहू, सुषमा ध्रुव, दानेश्वरी पाटले, सहायिका गायत्री बारले, विमला पाटले, पूजा मानिकपुरी, सविता मानिकपुरी सहित हितग्राही एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में घनश्याम लहरें (प्रधान पाठक), महिला स्वयं सहायता समूह और पूरे गांव का सहयोग रहा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *