खैरासेतगंगा क्षेत्र में किसानों की बैठक, नहर योजना पर चर्चा

मुंगेली। खैरासेतगंगा परिक्षेत्र में आज अन्नदाता संघर्ष संगठन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में नहर लाने और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर चर्चा की गई।

किसानों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर प्रस्ताव रखा। विभाग ने आश्वासन दिया कि शनिवार को इंजीनियर द्वारा सर्वे किया जाएगा और किसानों से चर्चा कर नहर की लाइनिंग संबंधी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद एक विस्तृत फाइल बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

किसानों ने तय किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा और आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सके और किसानों को लाभ पहुंचे।

नहर योजना को गति देने के लिए भारतीय किसान संघ के बैनर तले कार्य समिति का गठन किया गया। इसमें संरक्षक के रूप में मानिक लाल सोनवानी, शिवकुमार बंजारा, संजय सिंह परिहार, ईश्वरी कश्यप, नमक लाल भास्कर, कुलेश्वर बारमते और अन्य शामिल हुए। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हीरा कश्यप को सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष अखिल टोन्डर, सचिव कुलेश्वर साहू, सहसचिव धर्मेंद्र बमर्न और कोषाध्यक्ष मनोहर यादव बनाए गए। इसके अलावा क्षेत्र के कई सक्रिय किसान सदस्य भी समिति में शामिल किए गए।

इस दौरान मुंगेली विधानसभा के विधायक पुन्नूलाल मोहले से भी किसानों ने मुलाकात कर अपर्याप्त वर्षा, यूरिया की कमी और सिंचाई संकट से अवगत कराया। किसान संघ ने सुझाव दिया कि कबीरधाम जिले के ग्राम बकेला में हाफ नदी को बांधकर डैम बनाया जाए और कम लागत में सेतगंगा क्षेत्र तक नहर लाई जाए।

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने किसानों को आश्वस्त किया कि नहर-डैम योजना को बजट में शामिल कर कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी। किसानों ने उम्मीद जताई कि यह योजना क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करेगी और फसल उत्पादन में बड़ी मदद साबित होगी

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *