फूली डूमर गांव के पहाड़ी कोरवाओं तक क्यों नहीं पहुंची सुविधाएं?


बलरामपुर, वाड्रफनगर (संतोष कश्यप ब्यूरो)// अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन एवं मीडिया की टीम बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम फूली डूमर पहुंची। टीम को गांव के निवासी और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले पहाड़ी कोरवा समुदाय के देवसाय कोरवा ने आमंत्रित किया था। यहां टीम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

विदित है कि पहाड़ी कोरवा जनजाति को राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में विशेष दर्जा प्राप्त है। इनके उत्थान एवं विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके बावजूद फूली डूमर गांव के कोरवा परिवार अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों के अनुसार आज तक उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, न ही सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच पाई हैं।

देवसाय कोरवा ने बताया कि “सरकार की योजनाओं का लाभ अब तक हमारे गांव तक नहीं पहुंच पाया है। अगर प्रशासन ध्यान दे और योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो तो शायद पहाड़ी कोरवा परिवारों का भला हो सके।” ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन और मीडिया की उपस्थिति से उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी और समस्याओं का समाधान होगा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *