मुंगेली/बछेरा 26 जुलाई 2025 //
शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा में आज “एक राखी सैनिक भाई के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देशभक्ति, सैनिकों के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति से जोड़ना था। सहायक शिक्षक लक्ष्मी कांत जड़ेजा, शिक्षक विनोद कुमार साहू, शिक्षिका सरिता पांडेय के मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थियों को भारतीय सैनिकों के जीवन, त्याग और सेवा भावना की जानकारी दी गई।

शिक्षकों ने बताया कि हमारे सैनिक भाई -50 डिग्री तापमान, बारिश, आंधी-तूफान में भी देश की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं। इस मौके पर वीर शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को सैनिक बनने के लिए प्रेरित भी किया गया।
राखी और पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम के तहत मुस्कान, देविका, चांदनी, संगीता, खुशी, दीपांजलि, काव्या समेत अन्य छात्राओं ने सैनिकों के लिए राखियाँ बनाई। इसके साथ ही पारंपरिक खेल जैसे भौंरा, फुगड़ी, बाटी और गेड़ी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे –
🔸 भौंरा प्रतियोगिता
पुरुष: प्रथम देवांशु, द्वितीय सोम
महिला: प्रथम दीपांजलि, द्वितीय गीता
🔸 बाटी प्रतियोगिता (छात्र)
प्रथम अरुण, द्वितीय हिमांशु
🔸 गेड़ी प्रतियोगिता
पुरुष: प्रथम सूरज, द्वितीय आयुष
महिला: प्रथम गीता, द्वितीय पूजा
🔸 फुगड़ी प्रतियोगिता (मिडिल स्कूल)
महिला: प्रथम देविका, द्वितीय आकांक्षा
पुरुष: प्रथम ईश्वर, द्वितीय कार्तिक
🔸 फुगड़ी प्रतियोगिता (प्राथमिक शाला)
प्रथम सविता, द्वितीय मीरा

विशेष उपलब्धि: सविता ने 5 मिनट से अधिक समय तक फुगड़ी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिक्षक वर्ग की सहभागिता
बाटी व गेड़ी प्रतियोगिता में शिक्षकों ने भी भाग लिया।
बाटी प्रतियोगिता: प्रथम राजकुमार साहू (प्रधान पाठक), द्वितीय त्रिलोकी साहू (शिक्षक)
गेड़ी प्रतियोगिता: प्रथम लक्ष्मी कांत जड़ेजा (सहायक शिक्षक), द्वितीय विनोद कुमार साहू (शिक्षक)
कार्यक्रम में राजकुमार साहू, जागेश्वर साहू, सरिता पांडेय, और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। बच्चों में देशभक्ति के साथ छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति के प्रति भी गहरी रुचि और उत्साह देखने को मिला।
