डॉ. मुखर्जी बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

मुंगेली। जनसंघ के संस्थापक व भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में सोमवार, 23 जून को जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया था और धारा 370 को हटाने की वकालत की थी। उन्होंने 1952 की रैली में यह स्पष्ट कहा था, “या तो मैं आपको भारतीय संविधान दिलाऊंगा या फिर इसके लिए बलिदान दूंगा।”

प्रदेश आईटी सेल कार्यसमिति सदस्य सुनील पाठक ने बताया कि 1953 में वे बिना परमिट जम्मू-कश्मीर पहुंचे और वहीं रहस्यमय परिस्थितियों में 23 जून को जेल में उनकी मृत्यु हो गई।

नगर मण्डल के पूर्व महामंत्री रामशरण यादव ने कहा कि मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए आगे आना चाहिए। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यश गुप्ता ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का नारा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” आज भी प्रासंगिक है।

इस अवसर पर गणेश बाजपेयी, जिला कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी, सरस्वती सोनी, श्वेता सोनी, गायत्री भोई, रितिमा लाल, यशोदा यादव, रमेश बुनकर, विजय यादव, सुनील सोनी, हीरालाल साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मन्नूलाल श्रीवास्तव ने किया और आभार महावीर सिंह ने व्यक्त किया।

English Tags:
Shyama Prasad Mukherjee, Balidan Diwas, BJP Mungeli, Article 370, Kashmir Integration, Jan Sangh Founder, Indian Politics, BJP Leaders, National Unity, Mungeli News

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *