छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी

रायपुर | 5 जून 2025
छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना ने राज्य की हजारों महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की नई अलख जगाई है। इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की श्रीमती हिन्देश्वरी इंदु राजे की प्रेरणादायक कहानी समाज के लिए एक मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है।

पूर्व में मितानिन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकीं हिन्देश्वरी को कार्य से विराम लेने के बाद आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच भविष्य धुंधला लगने लगा था। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने उन्हें एक नई राह दिखाई। इस योजना के तहत उन्हें मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक सहायता ने उनके भीतर आशा की लौ जगाई।

इस सहायता राशि को अपनी माता श्रीमती उषा देवी के साथ मिलकर बचाते हुए हिन्देश्वरी ने एक छोटा-सा होटल व्यवसाय शुरू किया। शुरुआती दौर में सीमित संसाधनों—जैसे कुछ टेबल, कुर्सियाँ और आवश्यक बर्तन—के साथ शुरू किया गया यह उद्यम समय के साथ विस्तार पाने लगा। आज उनकी मेहनत और योजनाबद्ध प्रयासों की बदौलत उनका व्यवसाय सशक्त स्थिति में पहुँच चुका है और उनका परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित है।

श्रीमती हिन्देश्वरी ने अपने इस बदलाव का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के सक्रिय मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक सहायता है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मजबूत मंच भी प्रदान करती है।

महिलाओं को दे रही है नई पहचान

10 मार्च 2024 को शुरू की गई महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक 16 महीनों में प्रदेश की महिलाओं को सीधे 10,433.64 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं इससे लाभान्वित हो रही हैं।

यह योजना आज प्रदेश की हजारों महिलाओं के लिए केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन और स्वरोजगार की प्रेरणा बन चुकी है। हिन्देश्वरी जैसी महिलाएं राज्य में महिला सशक्तिकरण की नई परिभाषा गढ़ रही हैं और यह साबित कर रही हैं कि सही समर्थन मिलने पर कोई भी परिस्थिति परिवर्तन का आधार बन सकती है।


English Tags (for SEO and categorization):

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *