92 किलो गांजा जब्त, चार उड़ीसा निवासी अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

(संतोष कश्यप जिला ब्यूरो)बलरामपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने वाड्रफनगर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 92 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। सभी आरोपी उड़ीसा राज्य के रहने वाले हैं।



यह कार्रवाई 20 जुलाई 2025 को पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार, चार तस्कर अम्बिकापुर से बनारस (उत्तर प्रदेश) जा रही महिन्द्रा बस (UP 17 AT 3835) में भारी मात्रा में गांजा लेकर रवाना हुए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाड्रफनगर चौकी के सामने बस को रोककर तलाशी ली, जिसमें चारों आरोपियों के बैग और झोलों से कुल 92 किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा छोटे-छोटे पैकेटों में छिपाकर रखा गया था।

इस कार्रवाई को सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के दिशा-निर्देशन में अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी और एसडीओपी रामअवतार ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण:

1. राज मुण्डा (23 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 17, महेशडीह, थाना टाऊन सुन्दरगढ़, जिला सुन्दरगढ़, उड़ीसा


2. सोनू बरूवा (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16, टेंगीबाड़ी, महेशडीह, टाऊन सुन्दरगढ़, जिला सुन्दरगढ़, उड़ीसा


3. विक्रम भेंगरा (23 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16, लूराडीपा, थाना टाऊन सुन्दरगढ़, जिला सुन्दरगढ़, उड़ीसा


4. विजय सेर्देरिया (23 वर्ष), निवासी परगति नवापड़ा, थाना टाऊन सुन्दरगढ़, जिला सुन्दरगढ़, उड़ीसा



पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी)(II)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि सरगुजा संभाग की पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *