टाइटल:
महिला सशक्तिकरण केन्द्र भर्ती: आवेदन 17 अक्टूबर तक
न्यूज़:
मुंगेली। जिले में मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र में संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों से 17 अक्टूबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी कि शासन द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अम्ब्रेला मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय महिला शक्ति केन्द्र में भर्ती की जाएगी। इसमें जेंडर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ और कार्यालय सहायक के पद शामिल हैं।
आवेदन की विस्तृत जानकारी एवं पात्रता शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mungeli.gov.in पर उपलब्ध हैं।