ऑपरेशन मजनु के तहत मुंगेली का की कार्रवाई

मुंगेली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला मुंगेली के पास मंडराते हुए मनचले युवकों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन मजनु” अभियान के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को दोपहर लगभग 1:50 बजे कन्या शाला प्राचार्य की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। स्कूल गेट के पास मंडरा रहे युवक चेतन भास्कर (20 वर्ष), निवासी ग्राम मानपुर, के खिलाफ शांति भंग की आशंका पर इस्तगासा क्रमांक 108/565/2025 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126(बी), 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल युवकों पर कठोर कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *