32 प्राचार्यों को नोटिस मिशन 90 प्लस में लापरवाही

मुंगेली, 23 दिसंबर 2025। जिले में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत संचालित मिशन 90 प्लस परीक्षा परिणाम उन्नयन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर 32 विद्यालयों के प्रमुखों और प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर से 02 दिसंबर 2025 तक आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षाओं के बाद विद्यालयों की ग्रेडिंग की गई थी। मूल्यांकन में पाया गया कि संबंधित विद्यालयों की कक्षा 10वीं की ग्रेडिंग में कोई अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

ग्रेडिंग में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई

विश्लेषण में यह स्पष्ट हुआ कि मिशन 90 प्लस के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए विद्यालय स्तर पर ठोस प्रयास नहीं किए गए। साथ ही जिला नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का भी समुचित पालन नहीं किया गया।

तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

शिक्षा विभाग ने संबंधित प्राचार्यों को नोटिस का जवाब तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियान के लक्ष्यों को हर हाल में पूरा कराया जाएगा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *