MedLeaPR पोर्टल से मुंगेली पुलिस को मिलेगी त्वरित पोस्टमार्टम रिपोर्ट
मुंगेली, 23 अगस्त 2025//
सीसीटीएनएस पोर्टल के तहत MedLeaPR पोर्टल के जरिए अब पोस्टमार्टम और मेडिको लीगल रिपोर्ट (एमएलएसी) ऑनलाइन एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इस सुविधा से पुलिस को बड़ी राहत मिलेगी और विवेचना में तेजी आएगी।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि पहले रिपोर्ट मिलने में समय लगता था, जिससे जांच में विलंब होता था। अब MedLeaPR पोर्टल को सीसीटीएनएस से जोड़ा गया है, जिससे अस्पतालों से त्वरित और पठनीय रिपोर्ट उपलब्ध होगी।
प्रक्रिया समझाने और समस्याओं के समाधान के लिए जिला अस्पताल मुंगेली में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एसडीओपी मयंक तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय, एएमओ संदीप पाटिल और डॉक्टरों की टीम सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
