19 फरवरी कलेक्ट्रेट घेराव

मुंगेली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मनरेगा बचाव अभियान और स्थानीय मुद्दों को लेकर 19 फरवरी को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारियां तेज कर दी हैं। यह आंदोलन दीपक बैज के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि मनरेगा बचाव अभियान 12 जनवरी से जिलेभर में विभिन्न चरणों में चल रहा है, जो 26 फरवरी तक जारी रहेगा।

अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण, धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 फरवरी को कलेक्ट्रेट मुंगेली का घेराव प्रस्तावित है, जिसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन शामिल होंगे।

घनश्याम वर्मा जिला अध्यक्ष

जिलाध्यक्ष के अनुसार आंदोलन में मनरेगा में कार्य की कमी, मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिलने और नियमों में बदलाव जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। साथ ही बिजली आपूर्ति में अनियमितता, पेयजल संकट और खराब सड़कों की स्थिति से संबंधित समस्याओं पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने ब्लॉक और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। पार्टी के अनुसार यह आंदोलन जनहित के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *