16 फरवरी तक खेलवृत्ति आवेदन आमंत्रित

मुंगेली, 10 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन की क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत खेलवृत्ति वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन 16 फरवरी तक आमंत्रित किए गए हैं।

वरिष्ठ खेल अधिकारी के अनुसार, इस योजना के तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी।

ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड तथा नेशनल गेम्स में शामिल खेलों की राष्ट्रीय खेल एवं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को योजना का लाभ मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, कक्ष क्रमांक 241 से संपर्क किया जा सकता है। आवेदन पत्र के प्रारूप सहित अन्य जानकारी https://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, खेलवृत्ति, प्रतिभा खोज, मुंगेली, छत्तीसगढ़, खेल प्रतियोगिता, आवेदन

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *