1500 किलो महुआ लाहन, 47 लीटर शराब जब्त

मुंगेली। होली पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि ग्राम शिकारी डेरा में दबिश देकर लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

खपरीखुर्द में कार्रवाई के दौरान प्रेम राज मोहले (25 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) एवं 59क के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। नागरिकों से अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *