1125 फलदार पौधे रोपने की तैयारी

बलरामपुर। विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रकाशित धंधापुर में पौधारोपण को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर उद्यानिकी विभाग ने तथ्यात्मक जानकारी दी है।
अधिकारियों के अनुसार ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि पौधारोपण हेतु प्रस्तावित भूमि शासकीय है और वर्तमान में अधिकांश हिस्सा खाली है। इस भूमि में वर्ष 2005 में रतनजोत तथा 2010-11 में एनजीओ द्वारा कहुआ के पौधे लगाए गए थे, जिनमें अब केवल कुछ रतनजोत के पौधे शेष हैं।
उद्यानिकी विभाग ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पंजीकृत परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में ग्राम पंचायत धंधापुर में 1125 फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि पौधों की सुरक्षा के लिए डीएमएफ से फेंसिंग और सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *