मुंगेली, 10 अगस्त 2025 // ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान के तहत मुंगेली विधानसभा में 11 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा विधायक पुन्नूलाल मोहले के नेतृत्व में बरेला और सेतगंगा से दोपहर 12 बजे एक साथ प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें जिला संयोजक शैलेश पाठक, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला संयोजक शैलेश पाठक ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान है, जिसे हर भारतीय को सम्मान के साथ अपने घर पर लगाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सशक्त स्थिति और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उल्लेख करते हुए तिरंगा यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला।
तिरंगा यात्रा में विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पांच मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे। कार्यशाला में वरिष्ठ नेता द्वारिका जायसवाल, राणाप्रताप सिंह, सुनील पाठक और सौरभ बाजपेयी ने भी संबोधित किया। संचालन नगर महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव और आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री महावीर सिंह ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता संजय वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, अंजना जायसवाल, पार्षद और वार्ड अध्यक्षगण मौजूद रहे।

