मुगेली। एक संवेदनशील घटना के विरोध में मुगेली से एक पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य स्थानीय प्रशासन और सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करना है। इस अभियान का नारा “न्याय का हक मिलने तक” रखा गया है, जो लोगों की भावनाओं को अभिव्यक्त करता है और न्याय की मांग को बुलंद करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह यात्रा सुबह 10 बजे कोसावाड़ी से शुरू होकर कोदवामहंत, डोंगरिया, झाझपुरी होते हुए लोसी थाना तक पहुंचेगी। पोस्टर में एक रोती हुई बच्ची की तस्वीर को दिखाया गया है, जो इस दुखद घटना की गहराई को दर्शाती है।
जिला कांग्रेस कमेटी मंगेली के जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने आम जनता से अपील की है कि वे इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लापता बच्ची के लिए न्याय की आवाज़ बनें। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से इस पदयात्रा और थाना घेराव की पूर्व सूचना लोसी के संबंधित अधिकारियों को दे दी है। यह स्पष्ट किया गया है कि यह शांति पूर्ण पदयात्रा होगी, जिसका उद्देश्य प्रशासन तक अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज और प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी है। यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो जनाक्रोश और भी व्यापक रूप ले सकता है।

